दुनिया की सबसे छोटी शादी : मैरिज के तीन मिनट बाद हो गया तलाक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

शादी एक पवित्र रिश्ता होता है, जिसमें पति-पत्नी जिंदगीभर साथ देने का वादा करते हैं। आज के दौर में शादी के कई सालों बाद पति-पत्नी के बीच तलाक होना चौंकाता नहीं है, लेकिन हम दुनिया की सबसे छोटी शादी के बारे बताएंगे। यह कुवैत में हुई थी, जो मात्र 3 मिनट तक की टिक पाई थी। शादी के तीन मिनट बाद ही दूल्हा दुल्हन का तलाक हो गया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब दोनों की शादी हुई तो कपल अदालत से बाहर निकल रहे थे, इस दौरान दुल्हन का पांव लड़खड़ा गया और वह गिर पड़ी. फिर दूल्हे ने दुल्हन को कहा – स्टूपिड (बेवकूफ) हो क्या। पति की इस बात को सुनकर महिला को गुस्सा आ गया और उसने जज से तुरंत ही उनकी शादी को तलाक में बदल देने का फैसला लिया. इस पर जज भी तुरंत सहमत हो गए और शादी के 3 मिनट बाद ही उनका तलाक करा दिया. इसे देश के इतिहास की सबसे छोटी शादी बताया जा रहा है, यानी 3 मिनट के अंदर में शादी हमेशा के लिए टूट गई.

यह घटना साल 2019 की है और एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. एक शख्स ने एक्स पर इस खबर पर लिखा, ’जिस शादी में कोई सम्मान न हो ऐसे रिश्ते में रहने का कोई मतलब नहीं है और यहां वहीं हुआ है.’ एक यूजर ने महिला का समर्थन करते हुए लिखा है कि दूल्हे को अपने व्यवहार में नरमी रखनी चाहिए थी। महिला ने बिल्कुल सही कदम उठाया, क्योंकि उसको जिंदगीभर अपमानित होना पड़ता।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...

दशगात्र से लौटते समय हादसा : ऑटो-पिकअप में टक्कर...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिकअप और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई और 12 अन्य महिलाएं...