भिलाई के हृदय स्थल सिविक सेंटर में महिला लेक्चरर हुई चेन स्नेचिंग का शिकार: दो बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम… पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

भिलाई। देश में आचार संहिता लागू है। पुलिस द्वारा निगरानी बदमाशों और वारंटियों की धड़पकड़ की गई है। इसके बावजूद दुर्ग जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद है। भिलाई के हृदय स्थल कहे जाने वाले सिविक सेंटर में शनिवार को एक महिला सरेआम चैन स्नेचिंग का शिकार हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइक सवार युवक आए और महिला के गले से चेन छीनकर भाग गए। ये मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

पुलिस ने बताया कि 43 वर्षीय विन्वा साहू पति यशवंत साहू ने चेन स्नेचिंग की कंप्लेन दर्ज कराई है। विन्वा ने बताया कि वो रानीतरई पाटन के केरला गांव की निवासी है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतरई मे लेक्चरर के पद पर पदस्त है। शनिवार 20 अप्रैल को वो अपने पति और बच्चों के साथ भिलाई शॉपिंग करने आई थी। वो लोग दुर्ग और भिलाई की अलग-अलग बाजारों से खरीदी कर रहे थे। इसके बाद वें जसवंत टेलर्स में कपड़ा लेने गए। उसके पति बोले की वो बच्चों को नास्ता करवा कर लाते हैं। वो बच्चों को लेकर मोनोमेंट पार्क की ओर चले गये।

विन्वा साहू अकेले बंसल ब्रदर्स शॉप में कपड़े खरीदने के बाद पैदल रास्ते मोनोमेंट पार्क की ओर जा रही थी। तभी रात करीब 8.40 से 8.45 बजे के बीच जैसे ही वो अन्ना घर के सामने पहुंची। शहीद पार्क की ओर से एक मोटर सायकल में सवार दो लोग आए। उन्होंने महिला के पास से बाइक को निकाला। इस दौरान पीछे बैठे युवक ने उसके गले से सोने की चेन को छीना और वो लोग भाग गए। विन्वा के अनुसार उसके चेन और उसमें लगा पेंडेंट सहित करीब ढाई तोले की चेन थी। जिसकी वर्तमान कीमत डेढ़ लाख से पौने दो लाख रुपए बताई जा रही है। महिला के शिकायत के बाद टीआई ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद शहर में नाकेबंदी की गई, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चला पाया। पुलिस घटना स्थल के आसपास लोगों से पूछताछ करने के साथ ही CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकड़ें जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, तीन बड़े नक्सली...

जगदलपुर। सुकमा से लगे आंध्रप्रदेश के मारडेपल्ली के जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है....

CG News: घर में रखा फ्रिज ब्लास्ट, किसान की...

खैरागढ़. छुईखदान क्षेत्र के ग्राम भोरमपुर में घरेलू फ्रिज में अचानक भीषण विस्फोट से 52 वर्षीय किसान की मौत हो गई। श्रीराम वर्मा ने...

पत्नी से प्रताड़ित पति ने कलेक्टर से मांगी इच्छा...

मुंगेली। कलेक्टर जनदर्शन में पति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है. उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल...

विधायक रिकेश सेन के बड़े सपने को राज्य शासन...

भिलाई। शिक्षाधानी भिलाई में सेन्ट्रल लाईब्रेरी को लेकर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के बड़े सपने को राज्य शासन से हरी झंडी मिल गई...

ट्रेंडिंग