भक्तिन माता राजिम जयंती के एक दिन पूर्व निकाली गई विशाल बाईक रैली, रायपुर से राजिम तक सैकड़ो की संख्या में युव बने हिस्सा… MLA संदीप साहू ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर। इस वर्ष भक्तिन माता राजिम की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, युवा प्रकोष्ठ द्वारा पहली बार विशाल बाईक रैली निकाली गई। प्रतिवर्षानुसार इस बार भी साहू समाज द्वारा 07 जनवरी को भक्तिन माता राजिम जयंती को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाने की तैयारी चल रही हैं। धर्मनगरी राजिम में प्रतिवर्ष साहू समाज के साथ अन्य समाज के लोग राजिम माता की जयंती मनाने बड़ी संख्या में एकत्रित होते हैं। इस बार छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, युवा प्रकोष्ठ द्वारा पहली बार राजिम माता की जयंती पर विशाल बाईक रैली निकाली गई जो राजधानी रायपुर के तेलघानी नाका चौक से प्रारंभ होकर राजिम में जाकर सम्पन्न हुई।

इस बाईक रैली को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू और अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक संदीप साहू ने झंडा दिखाकर राजिम के लिए रवाना किया। रायपुर से लेकर राजिम तक अलग-अलग स्थानों पर बाईक रैली पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन साहू ने बताया कि भक्तिन माता राजिम जयंती के अवसर पर पहली बार विशाल बाईक रैली निकाली गई जिसमें साहू समाज के युवाओं का उत्साह देखने लायक था और इस बाईक रैली में पूरे प्रदेश से समाज के सैंकड़ो युवा शामिल हुए।

इस बाईक रैली का इंदिरा गाँधी वार्ड साहू संघ द्वारा,सिद्धार्थ चौक,देवपुरी,माना बस्ती,अभनपुर,सोनेसिली,आलेखूँटा,नवापारा,राजिम समेत अन्य स्थानों पर पटाखे फोड़कर,पुष्पवर्षा कर,माला पहनाकर स्वागत किया गया। पवन साहू ने आगे बताते हुए कहा कि माता राजिम के जीवन को आत्मसात करने के उद्देश्य से साहू समाज के युवा इस बाईक रैली में शामिल हुए और राजिम पहुंचकर हम सभी ने माता राजिम के दर्शन कर उनकी आरती उतारकर पुजा-अर्चना कर समाज,प्रदेश और देश के उत्तरोत्तर प्रगति एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...

59 की उम्र में स्काईडाइविंग और मैराथन में जलवा:...

भिलाई/रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भिलाई (सेक्टर-1) की 59 वर्षीय वरिष्ठ एथलीट प्रभा ठाकुर हुसैन...