रिसाली में विधायक ललित चंद्राकर का विजय जुलूस और आभार रैली स्थगित…नंदकुमार बघेल के निधन के बाद फैसला, विधायक चंद्राकर ने दी श्रद्धांजलि

भिलाई। आज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का विजय जूलुस और आभार रैली का आयोजन किया गया था लेकिन पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन की खबर के बाद जुलूस और रैली को स्थगित कर दिया गया है। अब यह जुलूस और रैली कब निकाली जाएगी…? इस संबंध में जल्द ही तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। लेकिन पूर्व सीएम के पिता के निधन के बाद इसे स्थगित करते हुए दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने का निर्णय लिया है। वहीं विधायक ललित चंद्राकर ने भूपेश बघेल के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, बघेल परिवार की इस दुख की घड़ी में हम साथ है। उनके निधन से गहरा शोक है। इस क्षति की भरपाई कोई नहीं कर पाएगा।

आज तालपुरी से निकलने वाली था यात्रा…

आपको बता दें कि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की रैली आज सुबह 10 बजे से निकलने वाली थी। तालपुरी से यात्रा शुरू होती जो जोरातराई वार्ड- 37 में समाप्त होती।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना से परेशान नाबालिग ने की आत्महत्या,...

सरगुजा। जिले के सीतापुर नगर में एक नाबालिग किशोर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने...

पांच पटवारी निलंबित, हड़ताल के बीच प्रशासन ने की...

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर राजस्व अनुभाग में प्रशासन ने पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया है। पटवारी संघ की हड़ताल के बीच राजस्व विभाग...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन एवं पुरस्कार...

सांसद और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की पहल, बीएसपी आवासधारियों...

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के हजारों आवासधारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है।...