CG बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, CM साय ने गहरा दुख व्यक्त किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन हो गया है। नंदकुमार बघेल लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने 89 की उम्र में अंतिम सांस ली। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फिलहाल दिल्ली में है, वह दोपहर की फ्लाइट से रायपुर लौट रहे हैं।

बताया जा रहा है की उनका निधन सुबह 6 बजे हुआ है। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्री बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्री बालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। उन्होंने आज आखिरी सांसें ली।

जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी नई दिल्ली में है और सुबह 11 बजकर 45 मिनट की फ्लाइट से रायपुर वापस लौटेंगे । पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज अंतिम संस्कार की कार्रवाई संपन्न नहीं हो पाएगी परिजन बाहर है उनके आने के उपरांत थी अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैl उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...