डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई और संजय रूंगटा ग्रुप (SRGI) के बीच MoU साइन, छात्रों को मिलेगा साइबर एक्सपर्ट्स से प्रशिक्षण

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

यह समझौता भिलाई में संपन्न हुआ, जिसमें साइबर सेल भिलाई की ओर से दुर्ग के पुलिस अधीक्षक (IPS) विजय अग्रवाल और संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की ओर से चेयरमैन संजय रुंगटा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. साकेत रूंगटा भी मौजूद रहे।

MoU के तहत होने वाली मुख्य गतिविधियां:

  • ट्रेनिंग व वर्कशॉप: छात्रों और शिक्षकों के लिए नियमित वर्कशॉप, सेमिनार और वेबिनार का आयोजन किया जाएगा।
  • विशेष लेक्चर: साइबर सेल के अधिकारियों और कॉलेज फैकल्टी द्वारा साइबर कानून, डेटा प्राइवेसी और डिजिटल एथिक्स पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
  • डेमो क्लासेज: साइबर खतरों की पहचान, त्वरित रिपोर्टिंग मैकेनिज्म और सुरक्षित डिजिटल उपकरणों के उपयोग पर व्यावहारिक डेमो क्लासेज होंगी।
  • रिसर्च व केस स्टडी: साइबर सेल के अधिकारी और कॉलेज की फैकल्टी संयुक्त रूप से केस स्टडी, साइबर सुरक्षा रिपोर्ट और शोध प्रकाशनों में सहयोग करेंगे।
  • छात्रों की सहभागिता: विद्यार्थी साइबर सुरक्षा अभियानों, प्रतियोगिताओं और जागरूकता ड्राइव में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

संस्थान के चेयरमैन संजय रुंगटा ने इस पहल को विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि यह सहयोग छात्रों को जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाने और उन्हें डिजिटल युग की चुनौतियों से निपटने के लिए सक्षम बनाने में मददगार साबित होगा।

Exit mobile version