बालोद में चलती बाराती बस में लगी भीषण आग, बारातियों ने कूदकर बचाई जान

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बारात लेकर जा रही एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार, शर्मा ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 07 E 1171 कांकेर जिले के अरौद गांव से बालोद जिले के बड़गांव बारात लेकर जा रही थी। वापसी के दौरान पुरूर थाना क्षेत्र के जगतरा मंदिर के पास अचानक बस में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग भड़क उठी।

आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक और यात्रियों की सूझबूझ से सभी बाराती समय रहते बस से बाहर निकल गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि बस पूरी तरह जल गई है, लेकिन सभी यात्रियों के सुरक्षित बच निकलने से राहत की बात सामने आई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...