तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों को कुचला, 8 गायों की मौके पर मौत, गुस्साए गौ सेवकों ने किया चक्काजाम

बिलासपुर। मवेशियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने गायों की झुंड को कुचल दिया। इस हादसे में 8 गायों की मौत हो गई। वहीं, गर्भवती गाय का पेट फट गया और उसका बछड़ा बाहर निकल गया। घटना में उसकी भी जान चली गई। हादसे के बाद गुस्साए गौ सेवकों ने जमकर हंगामा मचाया और चक्काजाम कर दिया। हालांकि, पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हो गया। घटना रतनपुर रोड स्थित गतौरी के पास की है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी स्थित सीमा फ्यूल्स के पास बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर बड़ी संख्या में मवेशियों की झुंड बैठी थी। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मवेशियों को कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

इस हादसे में ट्रक के पहिए के नीचे आकर गायों की मौत हो गई। वहीं, कुछ गाय घायल होकर तड़पती रही। घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा तब पता चला कि एक गर्भवती गाय के पेट से बछड़ा बाहर निकल गया था। मौके पर 8 गायों की लाशें पड़ी थी, जिसे देखकर उन्होंने आक्रोश जताया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...