पोहे से लदा ट्रक हुआ पलटी, काफी देर तक अंजोरा बाईपास में जाम, चालक को मामूली चोट…

भिलाई। पोहा से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्ग अंजोरा बाईपास सड़क पर पलट गई। घटना की जानकारी लगने पर दुर्ग ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अस्पताल पहुचाया।

जिसे मामूली चोट आई है। जानकारी के मुताबिक ट्रक सीजी 07 9496 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्ग से राजनांदगांव जा रहा था। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गई और अंजोरा बाईपास सड़क पर पलट गई घटना में पोहा सड़क पर बिखर गया था। रविवार रात 10 बजे हादसा हुआ है।

आने जाने वाले वाहन चालक पोहा को समेटना शुरू कर रहे थे लेकिन समय पर ट्रैफिक पुलिस पहुची और ट्रैफिक को व्यवस्थित किया। हादसा के बाद काफी देर तक दुर्ग अंजोरा बाईपास का ट्रैफिक जाम हो गया था। घटना की शिकायत फिलहाल पुलिस से नहीं कि गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...

मुंगेली में दर्दनाक हादसा : मॉर्निंग वॉक कर रहे...

तखतपुर। मुंगेली जिले के दसरंगपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक और पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत...