दुर्ग में महिला से गैंगरेप, कई हाई प्रोफाइल लोगों ने घटना को दिया अंजाम, देर रात कुछ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग शहर में एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर महिला थाना में अपराध दर्ज कर महिला का दुर्ग न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष बयान दर्ज कराया गया है। इस मामले में शहर के हाई प्रोफाइल लोगों के नाम सामने आए हैं, इनमें से कुछ आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है।

बताया जा रहा है कि शहर के एक प्रतिष्ठित होटल के महाप्रबंधक को उसके स्मृति नगर क्षेत्र में स्थित निवास से दबोचा गया है। वहीं शहर के एक प्रमुख जनप्रतिनिधि का निज सहायक का भी नाम इस मामले में सामने आ रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने से बचते नजर आ रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 31 जनवरी शनिवार को पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है। इस सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला थाने में पीड़ित महिला की रपट पर 5 से 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...