एंबुलेंस से गांजा की तस्करी, 9 आरोपी गिरफ्तार, सरगना आकाश जाधव का Youtube पर 56 लाख, इंस्टा पर 3 लाख फॉलोअर्स

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी और तस्करों के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और लोकल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत महासमुंद में 520 किलो गांजा जब्त किया गया है. इतना ही नहीं इस गिरोह का सरगना आकाश जाधव, जो ओडिशा से महाराष्ट्र तक गांजा तस्करी करता था उसे गिरफ्तार किया गया है. उसके साथ 8 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. आकाश जाधव सोशल मीडिया पर ‘सर्पमित्र’ के नाम से मशहूर है. उसके Youtube पर 56 लाख सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 3 लाख फॉलोअर्स हैं.

ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और जिला पुलिस ने एंबुलेंस से 520 किलो गांजा जब्त किया है. साथ ही गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना आकाश जाधव और एक थोक खरीददार समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी एम्बुलेंस पुणे के एक प्रकरण में पिछले 06 माह से फरार थे और गांजा तस्करी कर रहे थे.

ओडिशा से महाराष्ट्र तक गांजा परिवहन नेटवर्क
इस कार्रवाई के दौरान टीम ने ओडिशा से महाराष्ट्र तक गांजा परिवहन नेटवर्क के सरगना आकाश जाधव को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी आकाश जाधव सोशल मीडिया पर ‘Sarpmitra Akash Jadhav’ नाम से सक्रिय है. YouTube पर उसके करीब 56,80,000 सब्सक्राइबर्स हैं. Instagram पर करीब 3,17,000 फॉलोअर्स हैं. आकाश जाधव की करीब 1.5 करोड़ रुपए की संपत्ति चिन्हांकित की गई है. पुणे के एक मामले में वह पिछले 6 महीने से फरार था.

जानकारी के मुताबिक पिछले 1 साल में विभिन्न माध्यमों से 6 बार गांजा ट्रांसपोर्टिंग की गई है. इस केस में पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से प्रमुख खरीददार रामदास चंदू सोनवाने, सागर बाघ, संजीव अहिरे, सुशील दाभाड़े, आदित्य पाखरे, आकाश जाधव, रंजन दुर्गा, कुनाल सोनवाने और प्रतीक सोनवाने को गिरफ्तार किया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...