दुर्ग में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: घर में फंदे से झूलता मिला शव… भाई ने पुलिस को दी जानकारी; जानिए कहां का है मामला…?

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक नौजवान ने खुदखुशी कर ली है। युवक की लाश घर में फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली। यह मामला अंडा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतारकर मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेजा। शनिवार को शाम 7.50 बजे मृतक के भाई विक्रम बघेल ने पुलिस को सुचना दी की उसका भाई विकाश बघेल, पिता स्व. कमल बघेल, उम्र 21 साल, निवासी मिलपारा अंडा अपने घर में ही शाम 7 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक ने ऐसा कदम क्यों उठाया ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...