छावनी तालाब में डूब गया युवक: खोजबीन में लगी टीम…नहाने के लिए उतरा था, तालाब कर रहा था पार

भिलाई। तालाब को तैर कर पार कर रहा था युवक अचानक ज्यादा गहराई में चले जाने से डूब गया। घटना की जानकारी तालाब में मछली पकड़ने गए लोगो ने पुलिस को बताया है। खबर लगने पर जामुल पुलिस की टीम ने अपने साथ गोताखोरों को लेकर आई और तालाब में खोजबीन की का रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक श्रमिक नगर निवासी आशीष उर्फ गजनी नामक 18 वर्षीय युवक जामुल स्थित दर्री तालाब जाने के लिए शाम को निकला था। आशीष तालाब के एक छोर से दूसरे छोर को पार कर रहा रहा था। लेकिन अचानक तालाब के गहरे पानी मे जाने से डूब गया। तालाब में आसपास के लोग भी मौजूद थे।

आशीष को डूबता देख सभी शोर मचाने लगे तब तक युवक पानी के भीतर डूब गया था। खबर लगने के बाद जामुल पुलिस समेत एम्बुलेंस भी पहुची है।

खबर लिखे जाने तक टीम युवक को खोजबीन में जुटी हुई है। मौके पर मौजूद जामुल पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर जेडी दिवान ने बताया कि युवक के डूबने की सूचना पर टीम पहुची है। उसे तालाब में खोजबीन किया जा रहा है।



खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...