दुर्ग में सुबह-सुबह टॉयलेट के लिए निकले युवक की रोड एक्सीडेंट में मौत… आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी; विवाह कार्यक्रम में…

– विवाह कार्यक्रम में शामिल होने शमूएल होने आया था मृतक

दुर्ग। दुर्ग जिले में शौच करने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, अज्ञात वाहन चालक ने युवक को अपने चपेट में लिया जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए के तहत कार्रवाई किया है। अमलेश्वर पुलिस ने बताया कि बानबरत निवासी विजय कुमार बंजारे ने शिकायत किया है कि 1 मई को अपने मामा अंकुश जांगड़े की बहन की विवाह कार्यक्रम में परिवार समेत गया था।

शादी ग्राम खम्हरिया में था। खाना खाने के बाद मेहमान आए डूमरतराई रायपुर निवासी प्रकाश बंजारे और अपने साला राकेश बंजारे के साथ मोतीपुर से पाहंदा रोड खम्हरिया में मुरूम खदान मे शौच करने निकले। शौच करने के बाद तीनों रात को ग्राम खम्हरिया जा रहे थे। राकेश आगे निकला गया और सड़क किनारे चल रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने राकेश को अपने चपेट में लिया। घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वाहन कुम्हारी के पहंदा की ओर से आ रही थी। वाहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...