दुर्ग से अयोध्या निकली आस्था ट्रेन… विधायक कोर्सेवाड़ा ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना; श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन में हुआ भव्य स्वागत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) अंतर्गत अयोध्या के भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को सोमवार को आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग से रवाना किया गया। श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। बैंड की धुन में जय श्रीराम के नारे गूंज रहे थे। रेलवे स्टेशन राम मय नजर आया। रेलवे स्टेशन में राम भक्तों को तिलक, माला पहनाकर स्वागत किया गया। दुर्ग रेल्वे स्टेशन से दोपहर 12 बजे अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, एडीएम अरविंद एक्का सहित रेलवे अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए ट्रेन को रवाना किया। दुर्ग ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से कुल 185 श्रद्धालुओं सहित कुल 850 श्रद्धालुगण शामिल है। 17 अक्टूबर की मध्य रात्रि दुर्ग रेल्वे स्टेशन वापसी होगी। इस यात्रा में बस्तर, बीजापुर, कोण्डागांव, नारायणपुर जिले के श्रद्धालुओं ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार के अभिनव पहल के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग श्री अमित सिंह परिहार एवं अन्य अधिकारी तथा जिला एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...