छत्तीसगढ़ में एक साथ हो सकते है नगरीय निकाएं और पंचायत चुनाव: IAS ऋचा की अध्यक्षता में गठित समिति ने सौंपी रिपोर्ट… सिफारिश में क्या? अब सरकार के पाले में गेंद; जानिए प्रदेश में निकायों का ढांचा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी कर रही है। इसके लिए IAS ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया था, जिसने राज्य सरकार को अपनी सिफारिश सौंप दी है। अब अंतिम निर्णय सरकार के हाथ में है। समिति ने सुझाव दिया है कि एक साथ चुनाव कराने से न केवल धन की बचत होगी, बल्कि विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। समिति का मानना है कि अगर दोनों चुनाव अलग-अलग कराए जाते हैं, तो आचार संहिता भी दो बार लागू करनी पड़ेगी, जिससे विकास कार्य प्रभावित होंगे और मैन पावर की भी अधिक आवश्यकता होगी।

आपको बता दें कि पिछले नगरीय निकाय चुनाव 2019-20 में हुए थे। राज्य के 27 जिलों में 151 निकायों के 2840 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान 21 दिसंबर 2019 को हुआ था, जबकि परिणाम 24 दिसंबर को घोषित किए गए थे। इसके बाद 20 दिसंबर 2020 को 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों में आम चुनाव आयोजित किए गए थे।

छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकायों का ढांचा इस प्रकार है:

नगर निगम: 14 नगर निगम हैं, जो बड़े शहरों के लिए होते हैं और यहाँ की जनसंख्या अधिक होती है।

नगर पालिका परिषद: 48 नगर पालिका परिषद हैं, जो छोटे शहरों और कस्बों के लिए होते हैं।

नगर पंचायत: 122 नगर पंचायत हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे नगरों के लिए स्थापित की जाती हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना:...

कवर्धा (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक कौशल्या साय के साथ कबीरधाम जिले स्थित विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: 4 लोगों की...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक स्थित शिवपुर गांव...

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...