दुर्ग में दुष्कर्म कर विदेश हो गया था फरार, अब मुंबई एयरपोर्ट से हुआ गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप… वारदात के बाद विदेश भाग गया था आरोपी… लौटते ही पकड़ा गया दुष्कर्मी, जारी हुआ था लुकआउट सर्कुलर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर युवक फरार हो गया था। अब जाकर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद विदेश भाग गया था। उसे पकड़ने के लिए दुर्ग पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया था जिसके बाद आरोपी को विदेश से भारत बुलाया गया। विदेश से आते ही पुलिस ने उसे मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

दुर्ग के मोटहननगर टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि 14 दिसंबर 2022 को युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी पवन सिंह गोड (28 वर्ष) निवासी झगराखण्ड जिला मनेन्द्रगढ़ ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसने बताया कि पहले उसने उससे दोस्ती की। इसके बाद प्यार के वादे किए। बीते 5 अगस्त को पवन ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ संबंध बनाए।

युवती ने की 5 अगस्त 2022 से आरोपी उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। जब युवती ने पुलिस में जाने की बात कही तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया।

टीआई ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म करने के बाद विदेश चला गया था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी पवन मर्चेन्ट नेवी में नौकरी करता है। इसके बाद आरोपी की पासपोर्ट संबंधी जानकारी हालिस कर इंटरलीजेन्स ब्यूरो के माध्यम से लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी करवाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने डायरेक्टर जनरल ऑफ शिपिंग मुंबई को इसकी जानकारी दी। वहां से आरोपी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उपरोक्त शिपिंग कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर आरोपी पवन सिंह को जार्डन से भारत वापस बुलवाया। इसके बाद आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अभिरक्षा में लेकर मुंबई पुलिस के सुपर्द किया। मोहन नगर पुलिस ने वहां से आरोपी को अभिरक्षा में लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगर निगम दुर्ग के सभापति को जान से मारने...

भिलाई। दुर्ग से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नगर निगम सभापति को जान से मारने की धमकी मिली है। इतनी ही नहीं उनकी...

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश, 17 जुआरी...

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में कृषि प्लाट में खुलेआम जुआ खेल रहे 17 जुआरियों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया...

MP में भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन...

शहडोल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा...

CG Crime: महिलाओं से दोस्ती कर बनाता था अश्लील...

कोंडागांव। महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अमान वीरानी को गिरफ्तार कर न्यायिक...