CG – चलती क्लास में हुआ हादसा: मिडिल स्कूल की छत गिरी, 5 स्टूडेंट्स घायल, एक छात्रा का सिर फटा

CG – चलती क्लास में हुआ हादसा

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पुटपुरा गांव में स्कूल की छत का प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर के चपेट में आने से 5 बच्चे घायल हुए हैं। घायल बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम ग्राम पुटपुरा के शासकीय मिडिल स्कूल का है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह आज भी स्कूल में अध्यापन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कक्षा के क्लास रूम की छता का प्लास्टर एकाएक भरभरा का बच्चों के उपर गिर गया। बताया जा रहा है कि लगातार पानी गिरने से स्कूल भवन के छत से पानी टपक रहा था। स्कूल प्रबंधन कुछ समझ पाता, इसी बीच ये हादसा हो गया। प्राचार्य टीकम थवाईत ने बताया की छत का प्लास्टर गिरने से 5 बच्चे घायल हुए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

शिक्षा यादव को ज्यादा चोट आई है, प्लास्ट की चपेट में आने से छात्रा का सिर फट गया है। उसके सिर पर 4 से 5 टांके लगे हैं। जबकि अन्य बच्चों को सामान्य चोेटे आई है। डाॅक्टर ने घायल बच्चों को खतरे से बाहरहोने की जानकारी दी है। उधर इस घटना के बाद स्कूल में एक बार फिर दहशत का माहौल है। शिक्षक और छात्रों का कहना है कि स्कूल भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। नए भवन की मांग की गई। लेकिन जिला प्रशासन ने अब तक उनकी बात नहीं सुनी है। छत पर पानी का भराव होने से कक्षा में पानी टपकता रहता था। जिसके कारण ये हादसा घटित हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...