BAR में इस हादसे ने लोगों का नशा ही उतार दिया: भिलाई के इस BAR में लोग छलका रहे थे जाम पर जाम…अचानक तेज रफ्तार से आ रही कार की हो गई एंट्री, फिर जो हुआ उसे आप भी देखिए

भिलाई। लोग जाम पर जाम छलका रहे थे। म्यूजिक के धून में लोग नशे में डूबे हुए थे। अचानक एक तेज रफ्तार कार बियर बार की दीवार की तरफ आती है। सब अपने में मशगूल थे। तभी धड़ाम से आवाज आती है। लोग हक्के-बक्के रह गए। कुछ नशेड़ी भी बाहर निकल आए। कइयों का नशा उतर ही गया। लोग समझ ही नहीं पा रहे थे कि बार में क्या हो गया? बाहर निकलकर देखे तो पता चला कि एक कार बार के अंदर घुसने वाली थी।


पूरा घटनाक्रम रिसाली इलाके का है। रिसाली में स्थित ब्लू हैवन बार में ये हादसा हुआ। घटना में तीन बाइक और बार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने बताया है कि, ब्लू हेवन बियर बार के बाजू में शराब की दुकान भी है।

जहां कुछ लोगों ने शराब पीकर अपनी कार cg 04 जेडएम 7777 चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते अपनी कार को पीछे ले रहा था। तभी कार का एक्सीलेटर इतना अधिक कर दिया कि कार सीधे ब्लू हेवन बियर बार मे घुस गई।

कार के इस घटना से बियर बार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय बार के भीतर लोग बैठे भी हुए थे। घटना की शिकायत नेवई थाना में लिखित में की गई है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। समय रहते आसपास के लोग नही पहुचते तो कार से बड़ी घटना घट सकती थी। नेवई थाना प्रभारी भारती मरकाम ने कहा कि घटना हुई है लिखित में शिकायत आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...