BSP में आज फिर हादसा: पांच कर्मचारी के झुलसने की खबर…सभी का भेजा गया अस्पताल

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर एक हादसा हो गया। यह चार दिन में तीसरा हादसा है। इस हादसे में पांच कर्मचारी चपेट में आए हैं। इसमें एक रेगुलर कर्मचारी हैं, जिनके जद में आने की खबर है। जबकि चार अन्य कर्मचारी ठेका श्रमिक है। जिन्हें चपेट में आने की बात सामने आई है। आज SMS-2 में हादसा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आज जो हादसा हुआ है, उसमें 120 टन का हॉट मेटल का लेडल ऊंचाई से गिरा है। इसकी चपेट में 5 कर्मचारी आ गए। बताया जा रहा है कि घायलों को मेन मेडिकल पोस्ट लाया गया है। जहां उपचार किया जा रहा है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है।

अब तक क्या-कुछ सामने आया है…
– एलएफ-1 में हादसा हुआ है। 120 टन का लेडल टूटने की वजह से हॉट मेटल छटक गया।
– इसकी चपेट में तीन कर्मचारी आ गए हैं।
– दो गंभीर बताए जा रहे हैं जबकि एक सामान्य बताया जा रहा है।
– घायलों को मेन मेडिकल पोस्ट लाया जा रहा है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-9 हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया जाएगा।

– कन्वर्टर-3 से मेटल को लेडल में डालकर ट्रेन से एलएफ-2 ले जाते समय क तरफ का हुक खुलने की वजह से वह गिर गया।
– वहां काम कर रहे ठेका मजदूर चपेट में आ गए।
– आनन-फानन में फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस पहुंची।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...