भिलाई। सुपेला थाना पुलिस ने एक शातिर फ्रॉड को अरेस्ट किया है। ये आरोपी भूतपूर्व सैनिको से नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करता था। जिस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है वो पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर नौकरी लगाने का मामला है। आरोपी ने 10-10 लाख रूपये में नौकरी लगाने का झांसा दिया था। बताया जा रहा है कि, आरोपी अब तक 15-20 से भी अधिक लोगो को झांसा दे चूका है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कुरूद, धमतरी में धोखाधड़ी का एफ.आई.आर. दर्ज है। आरोपी के पहचान विष्णु सोरेन, पिता स्व. सावना सोरेन, उम्र 48 साल, निवासी डी-2, 302 गोकुल धाम रेसीडेंसी रायपुरा थाना डी.डी. नगर रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ धारा-420 भादवि के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रेवा राम निवासी ग्राम रिंगनी नारधा थाना भिलाई-3 जिला-दुर्ग द्वारा थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी विष्णु सोरेन के द्वारा उप निरी. भर्ती में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी किया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में धोखाधडी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वालो पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है।

अपराध दर्ज होते ही सुपेला पुलिस आरोपी की खोजबीन में लग गई। इसी दौरान मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी विष्णु सोरेन को रायपुर से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम विष्णु सोरेन पिता स्व. सावना सोरेन उम्र 48 साल निवासी डी-2, 302 गोकुल धाम रेसीडेंसी रायपुरा थाना डी.डी. नगर रायपुर का रहने वाला बताया जिसने प्रार्थी रेवा राम (भूतपूर्व सैनिक) के अलावा उनके मित्र हेमंत हिरवानी, देवेन्द्र कुमार साहू तथा नवदीप कोसे सभी भूतपूर्व सैनिको को अपने आप को पुलिस के खुफिया विभाग में नौकरी करना बताकर सभी लोगो से 10-10 लाख रूपये में उप निरीक्षक भर्ती में नौकरी लगाने की बात कहा था।

प्रार्थी एवं उनके मित्र से कुल 12 लाख रूपये लिया था। जब इनकी नौकरी नही लगी तो आरोपी ने किया टालना शुरू। अंततः पीड़ित थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। आरोपी विष्णु सोरेन पुलिस विभाग में बर्खास्त आरक्षक है। आरोपी के द्वारा अब तक कुल 15-20 से भी अधिक लोगो को ठगी करने की जानकारी मिली है। पूर्व में भी आरोपी के विरूद्ध नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने करने का मामला थाना कुरूद जिला धमतरी में दर्ज है। आरोपी को आज दिनांक 11.01.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, उनि अमित अंदानी का विशेष योगदान रहा।


