भिलाई ब्रेकिंग: 3 बच्चों की मां से रेप: पति गया था नाईट ड्यूटी… घर में अकेली पाकर आरोपी ने विवाहिता से किया दुष्कर्म

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा महिला का पति नाईट ड्यूटी पे गया था तभी आरोपी ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने पने पति को इस घटना की जानकारी सुबह दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। महिला 3 बच्चों की मां है।

जामुल थाना प्रभारी याकूब मेनन ने बताया कि जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड निवासी विवाहिता कल पति के रात्रि पाली में ड्यूटी जाने के कारण अकेली घर पर सो रही थी। अवसर का लाभ उठाते हुए आरोपी शंकरराव (32 वर्ष) के द्वारा महिला के घर में प्रवेश किया। इसके बाद जबरिया महिला के साथ दुष्कर्म किया। आज पीड़िता द्वारा की गई रिपोर्ट पर से जामुल पुलिस के द्वारा आरोपी शंकरराव के खिलाफ भादवी की धारा 450, 376 अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...