चाकू की नोंक पर आम लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार: दुर्ग पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा… सड़क पर लहराता था हथियार

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जितेनद्र शुक्ला के मार्गदर्शन/निर्देशन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में अवैध कारोबार एवं गुण्डा तत्व के आरोपियों पर कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि स्कुल चौक बघेरा दुर्ग में एक व्यक्ति चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है कि मौके पर दुर्ग पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम रितेश बद्री उर्फ गणेश देवांगन पिता नंद कुमार देवागंन उम्र 29 साल निवासी वार्ड बधेरा दुर्ग, थाना व जिला दुर्ग (छ.ग.) का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू को जप्त कर गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 63/2024 धारा 25 (1-बी), 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में प्र.आर. चेतन साहू, अनिल राजपूत आरक्षक डोमनलाल साहू, भेनेश्वर ठाकुर की भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...