दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: पहले बाइक सवार को कार ने मारी जोरदार टक्कर, कुचल कर हुआ फरार… भिलाई के युवक की मौके पर मौत, एक घायल

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग में सड़क हादसे में युवक की मौत की खबर सामने आ रही है। दरहसल नेशनल हाईवे 53 में कुम्हारी साई मंदिर के पास दो बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हुए। राहुल की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है जिसका इलाज सुपेला अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार युवक AIIMS रायपुर से अपने दादा का इलाज करा कर अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। जिससे बाइक चालक उछल कर सामने जा रही पिकअप से टकराया और रोड में गिर गया। जिस कार ने बाइक को ठोकर मारी उसी ने युवक को कुचल दिया और कार चालक मौके से कार के साथ फरार हो गया। हादसे के बाद युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दर्दनाक हादसे को जिसने भी देखा वह दंग रह गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुपेला निवासी राहुल उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है। ये मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...