ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी: 11 सटोरियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा,…वैशाली नगर सहित इन इलाकों से गिरफ्तार हुए सटोरिए

भिलाई। ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को पुलिस ने फिर 11 ऑनलाइन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि ऑनलाइन सट्टे का कारोबार करने करने वाले 11 सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा है।

दुर्ग, वैशाली नगर, पुरानी भिलाई से सटोरिया गिरफ्तार किए गए है। जिसमें थाना दुर्ग संतराबाड़ी दुर्ग निवासी राजेश बोयर, तकिया पारा फिरोज अली, सुभाष नगर सलीम हासमी,वैशाली नगर राम नगर अनिल साव,परमजीत सिंह, कृपाराम वर्मा, ओमप्रकाश लंगे,मनोज वर्मा , सिरसाखुर्द चौकी जेवरा सिरसा राहुल कुर्रे, उमदा पुरानी भिलाई गणेश राम देवांगन, अटल आवास उमदा नीतेश डोंगरे को पुलिस ने पकड़ा है। इन सटोरियों के पास से पुलिस ने नगदी 7 हजार, 430 रुपए और मोबाईल फोन, सट्टा कारोबार का लेखाजोखा बरामद हुआ है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...