दुर्ग में पिकअप गाड़ी में सवारी ले जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई: 7000 चालान… लाइसेंस भी होगा रद्द

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग में माल वाहक को सवारी वाहन की तरह इस्तेमाल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई हुई है। दरहसल लगातार हो रही दुर्घटनाओं की वजह से दुर्ग SP जीतेन्द्र शुक्ला के द्वारा माल वाहक वाहनों मे सवारी बैठाकर परिवहन करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश दिए गए है। इसी कड़ी में बुधवार को यातायात पुलिस और कुम्हारी थाना द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए माल वाहक में सवारी बैठाकर ले जा रहे माल वाहन पर कार्रवाई कर 7000 रुपए अर्थदंड वसूल किया गया। इसके साथ ही वाहन चालक का लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला द्वारा समस्त थाना/चौकी और यातायात पुलिस को ऐसे माल वाहक वाहनों पर कार्रवाई करने आदेशित किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म : पॉलिसी समझने...

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के...

बिलासपुर में महिला अफसर से फोन पर गाली-गलौज :...

बिलासपुर। सीपत तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन...

दुर्ग में जब्त 4 करोड़ रुपए पर कारोबारी को...

दुर्ग। दुर्ग में वाहन जांच के दौरान जब्त किए गए 4 करोड़ रुपए को वापस पाने की कारोबारी कमलेश आर. शाह की कोशिश को...

वह दृष्टि जिसने राष्ट्र का निर्माण किया, भारत की...

नई दिल्ली। जब 1947 में भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त की, तब तिरंगा देशभर में लहराया, लेकिन "एक भारत" का विचार अभी भी नाजुक था।...