BS.c, MS.c और PBBS.c नर्सिंग में एडमिशन की तारीख की हुई घोषणा… इतने दिन है ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका; जानिए डिटेल्स

रायपुर। लंबे इंतजार के बाद CME के आदेश क्रमांक 8123 दिनांक 5 सितंबर 2024 में जानकारी दी गई की BS.c ,MS.c एवम PBBS.c नर्सिंग की ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया दिनांक 7.9.24 के सुबह 11:00 बजे से 12.9.2024 के 5:00 बजे शाम तक शुल्क के साथ अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं । शुल्क Debit Card, Credit Card, एवं Online Banking के माध्यम से भी जमा किया जा सकता है। संस्था चयन करने के बाद एडिट ऑप्शन का भी प्रावधान दिया गया है।

एडमिशन प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.cgdme.in के website का अवलोकन करें और काउंसलिंग से संबंधित समस्त जानकारी के लिये 87708 99604, 87708 98608 पर काल कर सकते हैं l ध्यान रखे गत वर्ष अभ्यर्थियों द्वारा अपने नाम की गलत स्पेलिंग या फिर गलत जाती भरने के कारण बहुत से अभ्यर्थियों को एडमिशन नहीं मिल पाया था।

बीएससी नर्सिंग के लिए तकरीबन 39000 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था जिसमें तकरीबन 29000 लोगों ने परीक्षा दी थी और उसमें से तकरीबन 17350 स्टूडेंट्स INC के नियम अनुसार क्वालीफाई हुए हैं। विगत वर्ष परसेंटाइल के मायाजाल के कारण विद्यार्थी बीएससी नर्सिंग में एडमिशन नहीं ले पाए थे ,इसके कारण इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने परसेंटाइल गिरा दिया था और छत्तीसगढ़ शासन ने अनुमति भी दी थी। छत्तीसगढ़ राज्य में नर्सिंग की फीस कम होने के कारण देश के विभिन्न राज्यों के अभ्यर्थियों का झुकाव छत्तीसगढ़ के नर्सिंग कॉलेजेस की ओर हो रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...