विधायक के भाई की दोनों पत्नियों के बच्चे आपस में भिड़े, बीच सड़क पर झड़प, ताबड़तोड़ फायरिंग

विधायक के भाई की दोनों पत्नियों के बच्चे आपस में भिड़े

डेस्क। बाराबंकी में सपा से सदर विधायक सुरेश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. लखनऊ के चिनहट इलाके में स्थित एक ढाबे पर हुए गोलीकांड में सपा विधायक सुरेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सपा विधायक के भाई धर्मेंद्र यादव इससे पहले भी विवादों में आ चुके हैं. लखनऊ पुलिस सपा विधायक के भाई के साथ गोलीकांड में शामिल अन्‍य लोगों की तलाश कर रही है.

यह है पूरा मामला
दरअसल, सपा विधायक सुरेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव के परिवार में संपत्ति विवाद चला आ रहा है. चिनहट थाना क्षेत्र के एक ढाबे के पास धर्मेंद्र यादव की दो पत्नियों के बच्‍चे आपस में जमीन बंटवारे को लेकर भिड़ गए. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से गोलीबारी भी की गई. दोनों तरफ से हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरे चिनहट इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने में जुट गई थी.

सपा विधायक के भाई को हिरासत में लिया
गोलीकांड की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. इसके बाद इस मामले में चिनहट पुलिस ने सपा विधायक के भाई धर्मेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया है. लखनऊ पुलिस ने धर्मेंद्र यादव से पूछताछ कर रही है. बताया गया कि धर्मेन्द्र यादव की दो पत्नियां हैं. एक पत्नी बाराबंकी में तो दूसरी पत्नी गोमतीनगर लखनऊ में रहती हैं. धर्मेन्द्र यादव का दोनों जगह आना-जाना है, लेकिन वह ज्यादातर गोमतीनगर में ही रहते हैं. बाराबंकी में रहने वाली पत्नी के दो बच्चे अर्जुन यादव उर्फ लक्की और ऋषभ यादव हैं. गोमतीनगर में रहने वाली दूसरी पत्नी से एक बेटा प्रिंस है.

विधायक के भाई की मौजूदगी में गोलीकांड
बताया गया कि ढाबे में जब सौतेले भाइयों में गोलीबारी हो रही थी तो विधायक के भाई धर्मेंद्र यादव भी वहीं मौजूद थे. दोनों पक्षों में बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को समझा दिया था. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. जांच पड़ताल के बाद लखनऊ पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत अन्‍य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...