भिलाई में कॉलेज के प्रोफेसर से मारपीट का मामला: भाजपा नेता अशोक शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन… आरोपियों का नार्को टेस्ट और वैज्ञानिक परीक्षण कराने की मांग

भिलाई: भिलाई-3 खूबचंद बघेल कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा को कुछ दिन नकाबपोश बदमाशों ने डंडा से पीटकर गंभीर कर दिया था। चालक जब बचाने गया तो उसकी भी धुनाई कर दी गयी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 296, 3(5), 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज की थी। पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर रही है।

अब इस मामले में दुर्ग पुलिस ने फरार आरोपियों पर इनाम की भी घोषणा की है। फरार मुख्य 6 आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा की है।

दुर्ग जिले के वकील और भाजपा नेता अशोक शर्मा ने आज छतीसगढ विधान सभा अध्यक्ष डां रमन सिंह से मुलाकात की है और इस घटना की जानकारी दी है। भाजपा नेता शर्मा ने कहा की छत्तीसगढ़ राज्य में फिर से जग्गी हत्याकांड को दोहराने का कुत्सित प्रयास किया गया है। भाड़े के हमलावरो को अन्य प्रदेश से बुलाकर हत्या कराने का प्रयास हुआ। उन्होंने आगे कहा की इस गम्भीर घटना पर विधानसभा अध्यक्ष डां रमन सिंह से मिलकर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए आवेदन सौपा हूँ।

अशोक शर्मा ने आवेदन मे विधानसभा अध्यक्ष से भिलाई 3 मे घटित घटना कॉलेज लेक्चरार विनोद शर्मा पर हुए प्राणघातक हमले मे पकडे गये आरोपियों का और इनाम रखे फरार आरोपियों का नार्को टेस्ट और वैज्ञानिक परीक्षण कराने की बात कही। इस जांच से आरोपियों के ना केवल मास्टर माइंड का पता चलेगा बल्कि वह बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त मे भी होगा। भिलाई 3 की घटना ने आमजनता को अपनी सुरक्षा को लेकर सशकिंत सा कर दिया? कि पता नही कब कौन सा सुपारी किलर आये और उनकी ईहलीला समाप्त कर दे।

विधानसभा अध्यक्ष डां रमन सिंह ने अशोक शर्मा को आश्वस्त किया कि छतीसगढ की शांति बरकरार रहेगी,और पुलिस द्वारा पकडे गये आरोपियों का नार्को टेस्ट तथा वैज्ञानिक परीक्षण भी कराया जायेगा ताकि असली अपराधी जल्द से जल्द जेल की सलाखो के पीछे हो।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...