छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों के ब्रेक के बाद फिर बरसेगा पानी: दुर्ग समेत कई जिलों में होगी झमाझम बारिश… मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भिलाई। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बादल बरसने वाले है। 11 अगस्त से फिर से एक बार मौसम में बदलाव होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बे ऑफ बंगाल में तैयार हो रहा मानसून 7.6 KM की ऊंचाई तक पहुंच गया है। इससे हमारे दुर्ग जिले सहित प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में तेज बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में भी गिरावट होगा। यहां पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं हुई है जिस वजह से उमस और गर्मी का माहौल है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार शुक्रवार से दुर्ग जिले में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई से मानसूनी हवाएं चल रही हैं। इससे प्रदेश के मानसून में बदलाव आएगा। इसके साथ ही एक साइक्लोन सर्कुलेशन पूर्वोत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों और समुद्र दल से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक बढ़ा हुआ है। इसके साथ ही मानसून की द्रोणिका औसत समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, नजीबाबाद, गोरखपुर, सपौल, बालुरघाट और वहां से पूर्व में मणिपुर से होकर गुजर रही है। इसके चलेत प्रदेश में आज छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में तीन से 6 अगस्त तक लगातार बारिश होने के बाद अचानक मौसम सामान्य हो गया है। इससे हर दिन तापमान में एक से दो डिग्री का इजाफा हो रहा है। दुर्ग जिले की बात करें तो यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं बुधवार 9 अगस्त को 32 डिग्री अधिकतम और 23 डिग्री न्यूनतम दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...