दुर्ग में डेढ़ दशक पुरानी मांग होगी पूरी…जर्जर पानी टंकी को तोड़ने के बाद नई टंकी का होगा निर्माण: आस पास के इलाकों में भी मिलेगा भरपूर पानी… वार्डवासियों में खुशी की लहर; ढाई करोड़ से अधिक रूपए स्वीकृत

दुर्ग। दुर्ग निगम के शिक्षक नगर में 15 वर्षों पुरानी मांग पूरी होने वाली है। निगम ने जर्जर पानी टंकी को तोड़कर नई पानी टंकी निर्माण करने का फैसला लिया है। जिसकी मांग क्षेत्रवासी कई वर्षों से कर रहे थे। मिली जानकरी के अनुसार, उक्त पानी टंकी का लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 10 वर्ष पूर्व 30 लाख की लागत से संधारण किया गया था। परंतु पानी टंकी के टॉप डोम टंकी के अंदर गिरने से दीवाल क्षतिग्रस्त हो गया था तथा टंकी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जर्जर घोषित कर दिया गया।

पेयजल आपूर्ति के मद्देनजर क्षमता से कम भरकर जलापूर्ति की जा रही थी। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं जलकार्य प्रभारी संजय कोहले द्वारा शिक्षक नगर में जर्जर पानी टंकी के स्थान पर नवीन पानी टंकी निर्माण के लिये प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर लगातार राशि मांग हेतु प्रयास किया जा रहा था। प्रयासों के फलस्वरूप 15 वे वित्त आयोग में पेयजल प्रबंधन के अंतर्गत शिक्षक नगर में पानी टंकी निर्माण हेतु 178.60 लाख तथा पाईप लाईन कार्य हेतु 93.77 लाख शासन द्वारा स्वीकृत किया गया है।

नगर निगम के लोकेश चंद्राकर ने बताया की उक्त दोनो कार्य की निविदा प्रकिया प्रारंभ कर दी गई है। नवीन पानी टंकी के निर्माण की स्वीकृति होने से वार्डवासियों में खुशी की लहर है तथा महापौर धीरज बाकलीवाल,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले का पार्षद एमआईसी प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया ने आभार जताया है।बता दे कि नया पानी टंकी 1500𝕂𝕃 क्षमता का निर्मित होगा जिससे शिक्षक नगर,ब्राम्हणपारा, बनियापारा, मैथिलपारा, गोंड़पारा, कायस्थपारा के अलावा बैगापारा एवं सम्बन्धित रहवासियों को भरपूर पानी मिलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...