CG में चुनाव आयोग के एक्शन बाद राज्य शासन ने IAS, IPS, ITS और रापुसे के अधिकारीयों का किया तबादला; दोनों कलेक्टर को मंत्रालय में किया गया पदस्थ… पुलिस के पांचों अफसरों को AIGP PHQ में किया गया पोस्ट; जानिए कैसे तय होंगे नए अफसर?

  • दुर्ग SP शलभ कुमार सिन्हा, ASP संजय ध्रुव का तबादला
  • बिलासपुर और रायगढ़ के कलेक्टर को भेजा गया मंत्रालय
  • कोरबा और राजनांदगांव के SP और बिलासपुर के ASP को PHQ में किया गया पोस्ट
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से आज शाम तक तीन नामों का पेनल मंगाया
  • हाईप्रोफाइल सीट वाले जिलों में हुई कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारत निर्वाचन आयोग के आदेश से हटाए गए आईएएस, आईटीएस, आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को राज्य शासन ने नई पदस्थापना दे दी हैI IAS तारण प्रकाश सिन्हा और IAS संजीव झा को संयुक्त सचिव मंत्रालय और ITS मनोज सोनी को विशेष सचिव मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। इसके लिए GAD ने आदेश जारी किया है। वहीं बात की जाए पुलिस महकमे की तो, पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग के SP शलभ कुमार सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा, दुर्ग एडिशनल एसपी संजय ध्रुव और बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय में पोस्ट किया गया है।

नए कलेक्टर और SP का कैसे होगा चयन?
आपको बता दें आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से आज शाम तक तीन नामों का पेनल मंगाया है। उसमें से किसी एक नाम पर टिक लगाकर कलेक्टर, एसपी की नियुक्ति होगी। आयोग ने सख्त लहजे में कहा है कि इन अफसरों को चुनाव हो जाने तक अलग रखना है। इधर, शासन ने हटाए गए आईएएस अफसरों को मंत्रालय तथा आईपीएस को पुलिस मुख्यालय भेज दिया है। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहब कंगाले ने केंद्रीय चुनाव आयोग की इस कार्रवाई की पुष्टि की है। बताया गया है कि चुनाव आयोग का पत्र प्रदेश के मुख्य सचिव (सीएस) अमिताभ जैन को भेजा गया है। आयोग की ओर से सीएस जैन से कहा गया है कि इन अफसरों से चार्ज लेकर तत्काल नए अधिकारियों को तैनात करें। साथ ही अफसरों का पैनल भी मांगा गया ताकि नए अफसरों वहां पदस्थ किया जा सके। आयोग को छत्तीसगढ़ से ऐसे इनपुट मिले थे कि ये अधिकारी चुनाव नियमों के खिलाफ  काम कर रहे हैं।

जहां हुआ एक्शन वहाँ कई हाईप्रोफाइल सीटें
चुनाव आयोग ने जिन जिलों में एक्शन लिया है, वहां कई सीटें हाईप्रोफाइल हैं जैसे कोरवा में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के ही चुनाव लड़ने की संभावना है। इसी तरह, बिलासपुर में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के लड़ने से सीट हाईप्रोफाइल हो गई है। राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। दुर्ग जिले में खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पाटन और स्व. मोतीलाल वोरा के बेटे अरुण वोरा की दुर्ग शहर विधानसभा आती है। राजनीतिक दृष्टिकोण से रायगढ़ भी महत्वपूर्ण जिला है। पूर्व मंत्री तथा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने तब सीईसी कुमार से दागी अफसरों की ड्यूटी न लगाने की मांग की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...