माइलस्टोन जूनियर में बच्चों को सिखाया गया शेयरिंग इज केयरिंग का लेसन; अपने-अपने घरों से बच्चों ने लाया तरह-तरह का व्यंजन और एक साथ किया स्नैक्स

भिलाई। माइलस्टोन जूनियर भिलाई में PG-2, LKG, UKG के बच्चों को प्रक्टिकली शेयरिंग इज केयरिंग का पाठ पढ़ाया गया। माइलस्टोन की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला बच्चों को सभी संस्कारों से और अच्छी आदतों से रूबरू कराती रहती हैं। मंगलवार को डायरेक्टर ने जो एक्टिविटी रखी उसमें बच्चों को शेयरिंग इज केयरिंग का महत्व बताया गया। बच्चों ने इस एक्टिविटी को बहुत अच्छे से किया। सभी बच्चे अपने घरों से तरह-तरह का खाना बनवाकर लाये। कोई चिप्स लाया, कोई बिस्कुट लाया, कोई सैंडविच लाया तो कोई मिठाई, सब्जी पूरी इत्यादि चीजें बच्चों के द्वारा लाई गयी। बच्चों ने अपने सहपाठियों के साथ में बड़े प्यार से एक दूसरे को अपनी-अपनी चीजें खिलाई। माइलस्टोन में बच्चे वैसे भी एक दूसरे की मदद करने के लिए हर समय तत्पर रहते हैं। आज की इस एक्टिविटी के माध्यम से बच्चों को असीम आनंद की अनुभूति हो रही थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...

RTE रिकॉर्ड पर हाईकोर्ट सख्त: शून्य सीट दिखाने पर...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों का सही रिकॉर्ड पेश नहीं करने पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी...