प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर दी जान: सुसाइड नोट में लिखा – मां-पापा रोना मत, मैंने विशाल से… मौके से देशी शराब की शीशी और ब्लेड मिला

प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर दी जान

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। शुक्लागंज में दो दिन पहले प्रेमी की आत्महत्या से आहत प्रेमिका ने भी रविवार को एक होटल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट, देसी शराब की शीशी व ब्लेड मिला है।

सुसाइड नोट में लिखा है कि मां-पापा मुझे माफ कर देना, मैं आपकी अच्छी बेटी नहीं बन सकी। मैंने विशाल से सच्चा प्यार किया था, शादी भी की और उसके पास जा रहीं हूं। मोहल्ला अंबिकापुरम निवासी रमेश चंद्र की पुत्री मानसी (27) उन्नाव स्थित एक फाइनेंस बैंक में लोन डिपार्टमेंट में काम करती थी।

रविवार को उसका शव पोनीरोड पर गुप्ता मार्केट के पास एक होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला। होटल के मैनेजर करुणा शंकर शुक्ला की सूचना पर पुलिस पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया।

कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि होटल में दी गई आईडी के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। पिता रमेश चंद्र ने बताया कि मानसी की डेढ़ साल पहले नीट परीक्षा के दौरान गोविंदनगर निवासी विशाल दुबे से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई।


उन्होंने बताया कि वह बेटी की शादी विशाल से करने को तैयार थे, लेकिन विशाल के परिवार वाले तैयार नहीं थे। इसकी वजह से विशाल ने 12 मई को घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। मानसी रविवार को विशाल का चेहरा आखिरी बार देखने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद उन्हें उसकी मौत की सूचना मिली।

उधर, पुलिस के अनुसार बाएं हाथ की नस में चोट थी। आशंका है कि सुसाइड के लिए ब्लेड से नस काटने का प्रयास किया होगा। वहीं, होटल मैनेजर का कहना है कि युवती सुबह दस बजे आई और किसी गेस्ट के आने की बात कहकर कमरा पांच सौ रुपये में बुक कराया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मानसी के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

मां-पापा मुझे माफ कर देना, मैं आपकी अच्छी बेटी नहीं बन सकी। रोना मत, मैं आपको झूठ बोलकर घर से निकली हूं। मैं उसके बिना नहीं जी सकती, उसके जैसा मुझे पूरी दुनिया में कोई नहीं मिलेगा। मेरे पति को उसकी मां खा गई, मैंने अपनी मर्जी से खुदकुशी की है। किसी के दबाव में आकर नहीं की, मैं जा रही हूं अपने विशाल के पास।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

अवैध रेत पर कार्रवाई करने पहुंची वन टीम को...

पेंड्रा। जिले के हर्री गांगपुर के बैगानटोला नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम...

मंत्रालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी : जॉब...

धमतरी। मंत्रालय में नौकरी और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में धमतरी...

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : जंगल में...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला...