CG में इंजीनियर की मौत: हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली लाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी

CG में इंजीनियर की मौत: हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली लाश

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक इंजीनियर की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की मृतक CSEB में जेई पदस्थ था। कनिष्ठ अभियंता की हास्टल के कमरे में फंदे पर लटकता हुआ शव मिला है। मृतक का नाम कृष्णकांत साहू बताया जा रहा है जो मूल रूप से रायगढ़ जिले के का रहने वाला था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को पीएम के लिये भेज दिया है। वहीं मृतक का मोबाईल जप्त कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पुरा मामला जीटी हास्टल का बताया जा रहा है। जहाँ कमरे जेई कृष्णकांत का फंदे पर लटका हुआ शव मिला है। बताया जा रहा है की मृतक हास्टल के रूम नंबर 10 में करीब 10 माह से रह रहा था।बताया जा रहा मृतक युवक सुबह कहीं दिखाई नहीं दिया जिसके बाद कमरे जाकर देखा तो युवक का कमरा अंदर से बंद था। वहीं खिड़की से देखने पर पता चला की जेई का बंद कमरे में नायलोन की रस्सी से फंदे पर शव लटका हुआ था।

इधर सूचना मिलने पर पुलिस सहायता केंद्र CSEB मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पीएम के लिये भेज दिया है। वहीं मृतक के मोबाईल को जप्त कर मामले की जांच कर रही है की आखिरकार जेई ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...