शादी के दो दिन बाद पति को ठुकरा तीन बच्चों के पिता संग भाग गई दुल्हन, बोली- इन्हीं के साथ रहूंगी

जमुई: तीन बच्चों के पिता को दिल दे बैठी युवती ने पति को ठुकरा कर प्रेमी का ही दामन थाम लिया। शादी के महज दो दिन ही बीते थे कि युवती प्रेमी संग फरार हो गई। इस मामले में पिता ने अपनी पुत्री का अपहरण करने का मुकदमा 16 मार्च को लक्ष्मीपुर थाना में दर्ज कराया था।

उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को युवती को बरामद कर लिया और कोर्ट में पेशी कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से युवती अपने प्रेमी तीन बच्चों के पिता के पास फिर से चली गई।

दरअसल, लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गोबरदाहा गांव निवासी वरुण दास अपनी 20 वर्षीय पुत्री अंजली कुमार की शादी पटना में की थी। शादी के दो दिनों तक ही युवती ससुराल में रही और तीसरे दिन अपने प्रेमी खैरा के गोपालपुर निवासी बीरेंद्र दास के संग फरार हो गई।

जानकारी के मुताबिक, गोपालपुर निवासी बीरेंद्र दास अपने रिश्तेदार के यहां गोबरदाहा गांव हमेशा आना-जाना करता था। इसी दौरान बीरेंद्र दास की मुलाकात अंजली से हुई थी। लगभग ढाई वर्षों से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जबकि बीरेंद्र तीन बच्चों का पिता भी है।

इस मामले में अंजली ने बताया कि ढाई वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग को उनके घर वाले जान रहे थे। जिस वजह से उनकी शादी उनकी मर्जी के खिलाफ पटना में करवाई गई थी। जो उसे नागवार गुजरा और वह प्रेमी के संग पटना से जमुई पहुंच गई। हालांकि, लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने बताया कि अंजलि के पिता द्वारा पुत्री को नाबालिग बताते हुए अपहरण का केस दर्ज करवाया गया था। उसके बाद युवती बीरेंद्र के साथ पटना से बरामद किया गया। मामला प्रेम प्रसंग का है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...