IGKV रायपुर में कृषि छात्रों का धरना: हॉस्टल से सम्बंधित असुविधाओं को लेकर युवाओं का फूटा गुस्सा… क्या हैं इनकी मांग?

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में गुरुवार को समस्त कृषि छात्रों ने हॉस्टल से सम्बंधित समस्याओं को लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) के खिलाफ ज़बरदस्त आंदोलन कर कुलपति कार्यालय का घेराव किया। छात्रों ने बताया कि, छात्रावासों में व्याप्त समस्याओं को लेकर छात्र विगत एक से डेढ़ साल से परेशान हैं, लेकिन DSW इस सब समस्याओं को जानते हुए भी कुछ नहीं कर रहे हैं, छात्रों से बात नहीं करते हैं और अगर करते हैं तो सीधे मुंह बात नहीं करते हैं, छात्रों को कहते हैं कि अगर नहीं रहना है तो हॉस्टल छोड़कर चले जाओ, छात्रों से दुर्व्यवहार करना इनकी आदत बन गई है, जिससे छात्राएं भी परेशान हैं, हम सभी छात्रों ने अपनी मांग रखी है कि इस निष्क्रिय DSW को जल्द से जल्द हटाया जाए। इस आंदोलन में छात्रों के तरफ से संदीप तांडव, योगेंद्र चंदेल, मक़बूल, अमन चंदेल, राहुल साहू, निकिता, छाया एवं समस्त छात्र-छात्राएं शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता गर्लफ्रेंड को लेकर भागा बॉयफ्रेंड : शादी से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी के महज 45वें दिन एक नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से फरार हो गई। दोनों करीब...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...