Good News: जल्द ही शुरू होगी बिलासपुर से इंदौर के लिए हवाई सेवा… हफ्ते में चार दिन मिलेगी फ्लाइट… जानिए कब-कब

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर से इंदौर के लिए फ्लाइट शुरू होने वाली है। तीन अक्टूबर से बिलासपुर-इंदौर फ्लाइट की शुरुआत हो रही है, जो हफ्ते में चार दिन उपलब्ध होगी। इसका संचालन अलाएंस एयर कंपनी करेगी। यह बिलासपुर, जबलपुर, इंदौर और बिलासपुर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट है।

बिलासपुर से उड़ान भरने वाली अलायंस एयर ने पांच जून से भोपाल फ्लाइट को 26 सितंबर से बंद कर दिया है, जिसका विरोध शुरू हो गया है। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने विरोध करते हुए केंद्र सरकार और नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया था। विरोध को देखते हुए अब अलाएंस एयर ने बिलासपुर से इंदौर के लिए तीन अक्टूबर से हवाई सेवा शुरू करने का फैसला लिया है।

इंदौर के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध होगी। बिलासपुर से इंदौर के लिए फ्लाइट 11.35 बजे उड़ान भरेगी और 1.25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह इंदौर से बिलासपुर के लिए फ्लाइट 1.55 बजे उड़ान भरेगी और 3.45 बजे पहुंचेगी। बिलासपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने नए फ्लाइट की लिए तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय से मंजूरी के बाद एलायंस एयर कंपनी ने नई फ्लाइट सेवा का ऐलान किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...