युवा कांग्रेस चुनाव में TS बाबा समर्थकों की करारी हार: आकाश बने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष…भिलाई-दुर्ग में देवेंद्र समर्थकों की एकतरफा जीत, जयंत ने मंत्री समर्थकों को हराया चुनाव; देखिए ओवरऑल परिणाम

भिलाई। युवा कांग्रेस चुनाव के नतीजे आ गए हैं। सीएम भूपेश बघेल के समर्थकों की एकतरफा जीत हुई है। वहीं टीएस बाबा के समर्थक मोनू अवस्थी व उनके अन्य समर्थकों की एकतरफा हार हुई है। भिलाई-दुर्ग में विधायक देवेंद्र यादव के समर्थकों की जीत हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष पद के जो दो महत्वपूर्ण दावेदार थे, उनमें आकाश शर्मा ने सर्वाधिक 5.14 लाख वोट हासिल किया है, जबकि आशीष अवस्थी (मोनू) को 1.68 लाख वोट मिले हैं। इसके अलावा मानस सुमन पांडेय 6673 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अब इन तीन दावेदारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

यूथ कांग्रेस के बेहद हाई वोल्टेज चुनाव में मंत्री और सांसद विधायक भी जुटे थे। पहली बार सारी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई। मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए नए सदस्य बनाए गए। इसी के साथ नए सदस्यों के वोट भी दर्ज किए गए। हालांकि इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां भी सामने आई।

दुर्ग जिले की 6 सीटों में कैसा रहा परिणाम…

  • दुर्ग शहर में 5 हजार वोटों से जीते आयुष शर्मा: यहां सबसे ज्यादा वोट वोरा समर्थिम आयुष शर्मा को मिले। आयुष को 6141 वोट प्राप्त हुए हैं। उनके प्रतिद्वंदी गोपी सोनकर को 1057 वोट, रतनदीप कसार को 763 वोट प्राप्त हुए हैं।
  • दुर्ग ग्रामीण में जयंत की एकतरफा जीत: दुर्ग ग्रामीण जिला से जयंत देशमुख ने एकतरफा जीत दर्ज की है। मंत्री के करीबी अमन सिंह और मेयर निर्मल कोसरे के करीबी असफाक अहमद को एकतरफा चुनाव हराया है। जयंत को 13407 वोट मिले हैं। वहीं उमाशंकर चंद्राकर को 1012 वोट मिले। अमनदीप सिंह को 5701 वोट मिले। वहीं असफाक अहमद को 579 वोट मिले हैं।
  • भिलाई नगर जिला में विभोर की एकतरफा जीत: विभोर ऋषभ दुर्गकर को सबसे ज्यादा 13563 वोट मिले हैं। विभोर के विरूद्ध इमामुद्दीन चुनाव लड़ रहे थे। इमामुद्दीन को 4653 वोट मिले हैं। बजरंगीलाल को 762 वोट मिले हैं। उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुनाल पटनायक को 411 वोट मिला है। उन्हें महासचिव बनाया गया है।
  • भिलाईनगर विधानसभा में अर्जुन की जीत: भिलाई नगर विधानसभा में अर्जुन शर्मा को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। अर्जुन शर्मा को 7871 वोट मिले हैं। अर्जुन के विरोधी नेतराम साहू को 2263 वोट मिले हैं।
  • वैशालीनगर विधानसभा में पलाश बने प्रेसिडेंट: वैशालीनगर विधानसभा में पलाश लिमेश अध्यक्ष बन गए हैं। पलाश को 5273 वोट मिले हैं। उनके विरूद्ध रोहित सिंह चुनाव लड़े। रोहित को 2176 वोट मिले। उनके बाद दीपक साहू को 1761 वोट मिले हैं। दीपक साहू अब वैशालीनगर विधानसभा में उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...