वैशाली नगर MLA के सभी विधायक प्रतिनिधि हुए पदमुक्त: विधायक रिकेश सेन ने वार्ड, समाज, निगम, प्रशासन सहित विभागों में नियुक्त 250 से अधिक विधायक प्रतिनिधियों का पद किया विलोपित… जानिए वजह

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मंगलवार को विभिन्न वार्ड, क्षेत्र व समाज में बनाए गए लगभग 250 से अधिक विधायक प्रतिनिधियों को पदमुक्त किया है। सेन ने आज शाम विधायक कार्यालय में बैठक लेकर यह घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सभी लोग अपनी टीम के साथ सदैव अपने मोहल्ले, क्षेत्र, समाज की समस्याओं के प्रति जागरूकता के साथ पूर्व की तरह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं देते हुए जनसमस्या के प्रति वैशाली नगर क्षेत्र में कार्य करते रहेंगे। इसके पीछे एक वजह यह भी रही कि जो लोग प्रतिनिधि नहीं थे वो भी विधायक प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र और भाजपा संगठन में खुद को प्रचारित प्रसारित करते रहे हैं। सेन ने कहा कि जनसमस्याओं के प्रति जागरूक रहते हुए भाजपा कार्यकर्ता एक पारिवारिक टीम के रूप में कार्य करते रहें हैं तथा नियुक्त प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के सदस्य भी हैं इसलिए अब भाजपा के सिपाही के रूप में सभी जनसेवा करते रहेंगे, पूर्व में बनाए गए सभी विधायक प्रतिनिधियों के पद विलोपित कर दिए गए हैं। अब वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के कोई प्रतिनिधि फिलहाल नहीं हैं। अत: वार्ड, समाज, नगर पालिक निगम व प्रशासन सहित अलग अलग क्षेत्र में बनाए गए सभी विधायक प्रतिनिधियों का पद विलोपित करते हुए सभी विधायक प्रतिनिधि पद विलोपित कर दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...