जनजातीय गौरव दिवस : राज्य स्तरीय आयोजन 14 नवंबर से, CM साय होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि… विधासभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस पर राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में 14 और 15 नवंबर को दो दिवसीय राज्यस्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। 14 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, वन एव जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब और इन्द्रकुमार साहू शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...

CG News : गैस एजेंसी के मैनेजर से 10...

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुंलद हो गए हैं कि अब वह दिन-दहाड़े किसी को भी मारपीट कर लूट और अपहरण...