भिलाई नगर निगम की आल राउंड कारवाही: शहर में 100 से अधिक स्थानों पर अवैध होर्डिंग और पोस्टर को हटाया…गंदगी फैलाने वालों से वसूला गया जुर्माना…अतिक्रमण करने वाले दुकान संचालकों को दी गई हिदायत

भिलाई। भिलाई निगम ने आज बड़ी और आल राउंड कार्रवाई की है। शहर के सभी अवैध होर्डिंग एवं पोस्टर को निकालने निगम द्वारा आज दिनभर अभियान चलाया गया है। 100 से अधिक स्थानों से अवैध पोस्टर एवं होर्डिंग को हटाकर जब्ती बनाया गया। इसके साथ ही गंदगी फैलाने वालों से तथा सड़क बाधा करने वालों से जुर्माना भी वसूल किया गया। निगमायुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर आज सभी जोन क्षेत्र में अवैध होर्डिंग एवं अवैध पोस्टर को हटाने की कार्यवाही सुबह से अभियान चलाकर की गई।

कई स्थानों पर दुकानदारों के द्वारा अतिरिक्त रूप से शेड बढ़ाकर दुकान संचालित करने पर उन्हें अपने दायरे में ही दुकान संचालित करने हिदायत दी गई। ऐसे लोगों को नोटिस भी जारी किया जाएगा तथा सूचना भी दी जा रही है। नहीं मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। आज गंदगी फैलाने एवं सड़क बाधा इत्यादि को लेकर 20850 रुपए जुर्माना विभिन्न स्थानों से वसूल किया गया।

प्रारंभिक तौर पर नेशनल हाईवे और भिलाई की प्रमुख सड़कों से अवैध पोस्टर एवं अवैध होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में सार्वजनिक एवं शासकीय स्थानों का भी निरीक्षण कर हटाने की कार्रवाई की जा रही है। आवागमन में सुविधा बनाने तथा शहर सौंदर्यीकरण के लिए अवैध होर्डिंग आदि को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

कई स्थानों पर यह सड़क बाधा का भी कारण बन रहे हैं तथा नाली सफाई को भी प्रभावित करते हैं। आज भिलाई निगम ने एक साथ सभी प्रमुख स्थानों पर बड़ा अभियान चलाते हुए अवैध होर्डिंग एवं पोस्टर के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान जोन आयुक्त एवं सहायक राजस्व अधिकारी की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डॉक्टर्स ने थामा बीजेपी का दामन: प्रदेश अध्यक्ष किरण...

भिलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह शनिवार को भिलाई प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान वो स्पर्श मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पहुंचे और 300...

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कांग्रेस पर किया...

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने गौ वंश की हत्या को लेकर कांग्रेस और भूपेश बघेल पर जमकर हमला...

दुर्ग लोकसभा चुनाव का कमान संभाला पूर्व CM बघेल...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा चुनाव की कमान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री किसान नेता भूपेश बघेल पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संभाल लिया है उनके नेतृत्व...

विजय को विजय दिलाने मैदान में उतरे वैशाली नगर...

भिलाई नगर। दुर्ग लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को वैशाली नगर विधानसभा से एक लाख की लीड दिलाने के संकल्प को और...

ट्रेंडिंग