Bhilai Nigam News: मेयर नीरज पाल की अध्यक्षता में इंजीनियर के प्रमोशन संबंधी सभी प्रस्ताव पर MIC मीटिंग में लगी मुहर… नेहरू नगर पुल से सेक्टर 10 चौक तक रोड के किनारे दोनों तरफ बनेगा फुटपाथ और भी बहुत कुछ; पढ़िए

भिलाई। भिलाई नगर निगम के मेयर नीरज पाल की अध्यक्षता तथा अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी की उपस्थिति तथा महापौर परिषद के सदस्यों की मौजूदगी में बैठक संपन्न हुई। जिसमें कार्यपालन अभियंता से अधीक्षण अभियंता पद, सहायक अभियंता से कार्यपालन अभियंता पद, उप अभियंता से सहायक अभियंता पद, उप अभियंता से सहायक नगर निवेशक पद पर पदोन्नति से संबंधित सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इधर प्रोग्रामर को समयमान वेतनमान दिए जाने के विषय पर भी मुहर लग गई।

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत भिलाई निगम क्षेत्र में 500 सीट शहरी महिला आजीविका केंद्र के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति महापौर परिषद ने दे दी है। नेहरू नगर पुल से सेक्टर 10 चौक तक रोड के किनारे दोनों तरफ फुटपाथ निर्माण का काम भी होगा। मदर टेरेसा नगर जोन क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 31 वार्ड क्रमांक 34 में डामरीकरण कार्य की मंजूरी महापौर परिषद ने दी है। इसके साथ ही महत्वपूर्ण प्रस्ताव स्वच्छता से संबंधित रहा जिसे आज महापौर परिषद ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया है।

भिलाई निगम के द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में सफाई पर होने वाले खर्चे का वार्षिक आंकलन किया गया है, अगर बीएसपी द्वारा सफाई पर होने वाली राशि को निगम को दिया जाता है तो भिलाई निगम टाउनशिप क्षेत्र में सफाई व्यवस्था लेने को तैयार है तथा टाउनशिप क्षेत्र में आने वाले वार्डों में नाली, सड़क, बाजार एवं तिपहिए पहिए रिक्शे / ई-रिक्शा से आवासीय एवं व्यवसायिक क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य तथा अन्य कार्य करेगा। आज की बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एंथोनी, साकेत चंद्राकर, केशव चौबे, संदीप निरंकारी, एकांश बंछोर, मन्नान गफ्फार खान, चंद्रशेखर गवई, लाल चंद वर्मा, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू, मीरा बंजारे एवं अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : पुशर कार...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार को कार्य के दौरान हुए हादसे में एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 47...

कांकेर में युवा कांग्रेस चुनाव के बीच बवाल :...

कांकेर। युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच कांकेर में विवाद सामने आया है। दुर्गूकोंदल के रेस्ट हाउस में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी और...

हाईकोर्ट का अहम फैसला : ST कर्मचारी को भी...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पदोन्नति से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण आदेश देते हुए कहा है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग का कर्मचारी भी वरिष्ठता...

फर्जी गैंगरेप केस का पर्दाफाश, 30 हजार के लालच...

बिलासपुर। जिले से फर्जी गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सकरी थाने में नाबालिग से गैंगरेप की झूठी शिकायत दर्ज कराकर चार युवकों...