भिलाई निगम क्षेत्र में लॉटरी से दुकान और चबूतरा का हुआ आबंटन; विभिन्न योजनाओं के तहत 25 लोगो को मिला व्यवसाय करने के लिए जगह

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में निर्मित दुकान व चबूतरा का आबंटन शुक्रवार को लॉटरी के माध्यम से किया गया। पात्र हितग्राहियों को आबंटन के तहत दुकान व चबूतरा मिला है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 50 दुकाने दीनदयाल पुरम खुर्सीपार, कुरूद, घासीदास नगर, जवाहर नगर, अर्जुन नगर, राधिका नगर, मदर टेरेसा नगर, संतोषी पारा, गौतम नगर के क्षेत्रों में रिक्त थी तथा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 3 चबूतरा व महिला समृद्धि योजना के तहत 7 दुकाने रिक्त थी।

जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। सभी के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 41 आवेदकों ने राशि जमा की थी। जिन आवेदकों ने राशि जमा की थी उन्हें आज लॉटरी में शामिल किया गया। लॉटरी में शामिल होने वाले 25 हितग्राहियों को दुकान तथा चबूतरा आबंटित किया गया। महापौर नीरज पाल तथा निगम रोहित व्यास ने योजनाओं के तहत रिक्त दुकान और चबूतरा को आबंटन करने के निर्देश दिए थे।

इसके तहत शुक्रवार को निगम के सभागार में नगरीय नियोजन व भवन अनुज्ञा विभाग के प्रभारी साकेत चंद्राकर, उपायुक्त नरेंद्र बंजारे, राजस्व अधिकारी श्रीनिवास पटेल, आवास व योजना के प्रभारी विद्याधर देवांगन आदि मौजूदगी में लॉटरी के माध्यम से दुकान तथा चबूतरा का आबंटन किया गया। दुकान और चबूतरा मिलने से हितग्राहियों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई तथा निगम प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...