VIDEO: छॉलीवुड फिल्म के सुपरस्टार एक्टर अनुज शर्मा और पूर्व IAS समेत इन्होंने थामा BJP का दामन… सबसे बड़ा सवाल क्या ये अब लड़ेंगे चुनाव ?

  • प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बीजेपी का गमछा पहना कर बीजेपी करवाया जॉइन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव शुरू होने वाला है। सूबे में सियासत की गर्मी महसूस होने लगी है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार कलाकार अनुज शर्मा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। इनके साथ पद्मश्री राधेश्याम बारले और पूर्व IAS RPS त्यागी ने भी भाजपा में शामिल हो गए है। रायपुर के निर्दलीय पार्षद अमर बंसल भी भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी के साथ इंजीनियर डॉक्टर वकील और अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों ने भी भाजपा जॉइन किया है। प्रदेश के 300 से ज्यादा मशहूर छत्तीसगढ़ी कलाकार, कृषक, समाजसेवी, व्यापारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा, कांग्रेस ने प्रदेश की दशा और दिशा को खराब की। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को बचाने का काम करेंगे। आप सभी के आने से निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को ताकत मिलेगी और सबका फिर से मैं स्वागत करता हूं और यह देश की सबसे बड़ी पार्टी है। आज जो लोग अपनी प्रतिभा से अपने गौरव से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। पद्मश्री से नवाजे गए अनुज शर्मा, राधेश्याम बारले जो अपनी कला से प्रदेश के साथ-साथ देश में भी नाम कमाए हैं। ऐसे पद्मश्री और महान लोग सब विद्वान पार्टी में आए उनका स्वागत है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...

कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...

डिजिटल रंगदारी का भंडाफोड़: Bhilai TiMES के इंस्टाग्राम पेज...

दुर्ग/सुपेला। भिलाई के लोकप्रिय न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज को निशाना बनाकर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने और उसे हटाने के...

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...