CG – जवानों से भरी एम्बुलेंस पलटी: ड्राइवर समेत 12 जवानों को आई चोट… सभी घायलों को मेडिकल काॅलेज में कराया गया भर्ती

जवानों से भरी एम्बुलेंस पलटी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सीआरपीएफ जवानों को लेकर जा रही एंबुलेंस पलट गयी। इस दुर्घटना में बस के चालक सहित दर्जन भर से अधिक जवानों को चोटे आई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गयी। आनन फानन में घायल जवानों को बाहर निकालकर मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सभी जवान एंबुलेंस के जरिए लोहांडीगुड़ा से कोंडागांव स्थित कंपनी हेडक्वॉर्टर जा रहे थे। इसी दौरान टर्निंग प्वाइंट और सड़क पर बड़े से गड्ढे में टायर फंसने से एंबुलेंस बेकाबू हो गई और हादसा हो गया। घायलों में मनोहर तिवारी, विश्वजीत रॉय, राजीव बसुमतारी, बप्पा घोष, मंजीत बसुमतारी, तिलक राज, राजकुमार, करेन मशोहारी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि और पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का...

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय हांस्य कवि और पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आया है। रायपुर...

RRB Technician Vacancy 2025: रेलवे में 6180 पदों पर...

जॉब डेस्क। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड I और III पदों पर भर्तियों के लिए शाॅर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. जल्द ही...

CG में योग आश्रम में पुलिस का छापा: सेक्स...

CG में योग आश्रम में पुलिस का छापा क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में एक फर्जी बाबा के आश्रम से अय्याशी और नशे...

दुर्ग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका पद के लिए आवेदन शुरू,...

दुर्ग। एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका पद के लिए 26 जून 2025 से 10...