छत्तीसगढ़ में पहली बार कैमल का एम्पुटेशन: राजनांदगांव में सड़क पर घायल हालत में मिला था उंठ… रायपुर के वाटिका एनिमल सेंचुरी में ट्रीटमेंट; दुर्ग के डॉ. जसमीत और उनकी टीम ने किया सफल ऑपरेशन

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ में पहली बार उंठ का एंपुटेशन हुआ है। ये सफल ऑपरेशन रायपुर में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक उंठ को घायल अवस्था में सड़क पर छोड़ दिया गया था और उंठ का पैर टूट कर लटक गया था l यह उंठ को वन विभाग राजनांदगांव में रखवाया गया लेकिन सही देख भाल और इलाज नहीं मिलने के वजह से उसका रायपुर के वाटिका एनिमल सेंचुरी ला कर इलाज शुरू किया गया l 4 डॉक्टर की टीम ने लगातार 7 घंटो तक ऑपरेशन कर उंठ की जान बचाई। टीम में दुर्ग के डॉ. जसमीत सिंह, डॉ. अविनाश मिरे, डॉ. तुशांत रामटेके, डॉ. लक्षिवी कुर्रे शामिल थे।

डॉक्टर की टीम में भिलाई के जाने माने पशु चिकित्सक डॉ. जसमीत सिंह द्वारा उंठ के पैर का ऑपरेशन हुआ जिसमें उंठ का पैर काट कर अलग किया गया है। डॉ जसमीत ने बताया कि उंठ की यह हालत मालिक की लापरवाही से हुई है। इलाज सही समय पर नहीं होने से गंगेरीन बन जाता। उंठ की त्वचा बहुत मोटी होने से ऑपरेशन कठिन होता है और पोस्ट केयर भी कई महीनों चल सकती है। कुछ दिनों में प्रोस्थेटिक पैर लगा कर उंट को चलाया जा सकता है।

एनिमल वाटिका की संचालिका कस्तूरी बलाल ने बताया कि पहले भी कई उंठ उनके शेल्टर इलाज के लिए लाए जा चुके है और कुछ को उन्होंने स्वस्थ कर के राजस्थान भेजा है। इस उंठ का नाम सुल्तान रखा गया है, यह तीन पैरों में नहीं चल सकता इीलिए नकली पैर लगवाने की कोशिश जारी है। कस्तूरी ने आगे कहा कि, राज्य में पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण करने के लिए कानून का पालन बहुत कम होने के वजह से लोग के पशुओं पर अपराध करने के पहले सोचते नहीं है। उंठ के लिए छत्तीसगढ़ का वातावरण सही नहीं है। न तो रेतीली जमीन है और ना ही उचित जलवायुउंठ आप उंठ के इलाज में सहयोग करने के लिए संस्था से संपर्क कर सकते है 7225888800।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दर्दनाक हादसे पर कोर्ट का बड़ा फैसला...

दुर्ग। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के बेटे को बाइक चलाने देना एक पिता को भी भारी पड़ गया। सड़क हादसे में युवक की मौत के...

राज्योत्सव पर PM मोदी का छत्तीसगढ़ को खास संदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर प्रदेश के साथ अपने पुराने संबंधों...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों के नामों का ऐलान...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस और राज्योत्सव 2026 के अवसर पर प्रदेश की 36 विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। संस्कृति एवं...

रायपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन : मिठाई...

रायपुर। राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग के...