दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार में पसरा मातम

दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के जांजगिरी गांव में 11वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। गांव की एक युवती किसी काम से उसके घर पहुंची तो दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर छात्रा फंदे से लटकी मिली। उसने तुरंत आसपास के लोगों, परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

मृतका की पहचान लीना साहू (17) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना के समय उसकी मां, बड़ी बहन, दादा और दादी घर से बाहर थे। शुरुआती जांच में पता चला कि सुबह करीब 11 बजे गांव की एक युवती उसे बुलाने घर पहुंची थी। उसी दौरान घटना का पता चला।

सूचना मिलने पर कुम्हारी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के स्कूल जाकर उसकी सहेलियों और शिक्षकों से भी जानकारी ली, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी मानसिक तनाव या अन्य परेशानी से गुजर रही थी या नहीं। फिलहाल ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है, जिससे आत्महत्या के कारण का पता चल सके।

रात में खाना नहीं खाया, परिवार से भी रही शांत

जांच में यह भी सामने आया है कि छात्रा ने सोमवार रात खाना नहीं खाया था और परिवार के लोगों से भी कम बातचीत की थी। मंगलवार सुबह बड़ी बहन ने उसके लिए स्कूल का टिफिन तैयार किया और काम पर चली गई। इसके बाद घर के अन्य सदस्य भी अपने-अपने काम से बाहर निकल गए। इसी दौरान छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...