सफाई व्यवस्था को लेकर फूटा आक्रोश : कचरे रिक्शों के साथ निगम मुख्य कार्यालय में प्रदर्शन, पीयूष बोले-निगम भाजपा वार्ड में कर रहा भेदभाव…

भिलाई। नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद सहित लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। आज भाजपा पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय के सामने साफ- सफाई अभियान चलाया गया।

सफाई व्यवस्था में की जा रही लापरवाही व भाजपा पार्षदों के वार्डो में भेदभावपूर्ण किए जा रहे रवैया के खिलाफ अपने-अपने वार्ड से कचरा कलेक्शन करने वाले रिक्शे में वार्ड का कचरा लेकर नगर निगम के मुख्य कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर विरोध किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में पार्षद पीयूष मिश्रा व आसपास वार्ड के अन्य पार्षदों सहित महिलाएं व बच्चे भी शामिल हुए।

Exit mobile version