दुर्ग में कल बंद रहेंगी पशु वध गृह और मांस बिक्री की दुकानें

दुर्ग। दुर्ग में कल पशु वध गृह और मांस बिक्री की दुकानें बन रहेंगी। राज्य शासन के आदेश के परिपालन में दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्रांतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को 17 सितंबर को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इन तिथि में किसी प्रकार का पशुवध नही होगा और न ही मांस का विक्रय होगा। निगम द्वारा 17 सितंबर को गणेश चतुर्थी के विशिष्ट अवसर पर पशु वधगृहों व मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने तथा किसी भी प्रकार का पशुवध न करने और न ही मांस का विक्रय करेंगे. जिसके लिए समस्त पशु वधगृह संचालकों व संबंधित दुकानदारों के लिए खबर प्रकाशित की गई हैं। उक्त तिथियों में यदि किसी भी दुकान में मांस का विक्रय किया जाता है तो मांस जप्त कर संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...